Tuesday, 28 August 2012

कोसी पीड़ित पलायन को विवश


कोसी पीड़ित पलायन को विवश

सुपौल : कुसहा त्रसदी के चार वर्ष पूरा होने पर भारतीय नदी घाटी मंच, कोसी कंसोर्टियम व पानी पंचायत बचाओ अभियान के संयुक्त तत्वावधान में बैठक आयोजित की गयी. नंदा झा ने इसकी अध्यक्षता की.
भगवान जी पाठक ने कहा कि जब तक कुसहा त्रासदी के लिए जिम्मेवार लोगों को चिह्न्ति कर समुचित कार्रवाई नहीं की जाती है, तब तक सरकार द्वारा कुसहा त्रसदी पर चर्चा करना आम लोगों के साथ बेमानी होगी.
श्री पाठक ने कहा कि चार वर्ष बीत जाने के बावजूद भी दोषियों का पहचान नहीं हो पाया है. उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होगी, तब तक कुसहा जैसे अमानवीय घटनाओं की पुनरावृत्ति होती रहेगी.
उन्होंने कोसी वासियों से कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही राहत के क्षणिक लाभ से बच कर अपने अधिकार के लिए संघर्षरत होना चाहिए. कुसहा त्रसदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया गया, बावजूद इसके पीड़ित बेघर परिवार पलायन करने को विवश हैं.
बैठक में बाढ़ वाहिनी का गठन करने, कोसी पीड़ितों की आवाज को दबाने वाले संगठन व एजेंसियों की सूची तैयार कर उनके विरुद्ध आंदोलन तेज करने, कुसहा त्रसदी के लिए जिम्मेदार लोगों को चिह्न्ति करने व ग्राम सभा को मजबूत बनाने के लिए जनजागरण अभियान चलाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया.
वहीं बैठक में शामिल हुए कटिहार जिले की गौरी कुमारी, पूर्णिया जिले के अकबर अली, मधेपुरा जिले के आनंद निराला, शोभा देवी, अररिया जिले के राकेश कुमार, रिंकी कुमारी, सहरसा जिले के भूषण प्रभात सिंह, खगड़िया जिले के मुकेश यादव आदि पीड़ितों ने भी विचार व्यक्त किये.

आरोपी शिक्षक भेजे गये जेल


आरोपी शिक्षक भेजे गये जेल

सुपौल : छात्र का अश्लील एमएमएस बनाने के आरोपी सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय बैरो में पदस्थापित शिक्षक नवीन कुमार को आखिरकार जेल जाना पड़ा. पुलिस की लगातार दबिश से फरार चल रहे उक्त शिक्षक ने बुधवार को व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.
ग्रामीण श्रवण कुमार के आवेदन पर उक्त शिक्षक के विरुद्ध सदर थाना में मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में उन्हें विभाग द्वारा निलंबित कर दिया गया था. मालूम हो कि स्थानीय ग्रामीण श्रवण कुमार चौधरी द्वारा प्राप्त शिकायत के आलोक में डिएम ने शिक्षा विभाग को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया था.
जांचोपरांत जिला शिक्षा कार्यालय के पत्रांक 1512 (नि0) द्वारा डीपीओ स्थापना ने कार्यपालक पदाधिकारी सह नियोजन इकाई के सदस्य सचिव को निलंबन से संबंधित अनुशंसा पत्र भेजा था.
अनुशंसा में बताया गया था कि प्रखंड शिक्षक नवीन कुमार द्वारा विद्यालय की छात्र के साथ किये गये ईल हरकत के कारण शैक्षिक वातावरण दूषित होने व किसी समय अप्रिय घटना घटने की आशंका जतायी गयी. पत्र में उक्त शिक्षक के अपने कर्तव्य से विमुख रहने की बात कही गयी थी.
अनुशंसा के आलोक में प्रखंड कार्यालय परिसर में नियोजन इकाई की बैठक बुलायी गयी थी. इसके बाद विभागीय कार्रवाई के तहत शिक्षक को निलंबित कर दिया गया था. गौरतलब है कि प्रभात खबर द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित किये जाने के बाद व आवेदक द्वारा जुटाए गये साक्ष्य के आलोक में डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया था.
जिलाधिकारी के आदेश पर शिक्षा विभाग द्वारा मामले की जांच भी करायी गयी. जांचोपरांत मामला सदर थाना पहुंचा, जहां उक्त शिक्षक के विरुद्ध थाना कांड संख्या 390/12 दर्ज किया गया था.

Wednesday, 8 August 2012

जन समस्याओं के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना


जन समस्याओं के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना


छातापुर(सुपौल),संसू:विभिन्न सरकारी योजनाओं में मची लूटखसोट तथा जनसमस्याओं को ले प्रखंड कांग्रेस फ्लैगशीप मानेटरिंग कमेटी द्वारा छातापुर प्रखंड मुख्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन किया गया। जानकारी अनुसार बिहार प्रदेश कांग्रेस फ्लैगशीप मानेटरिंग कमेटी के निर्देशानुसार बुधवार को कांग्रेसी नेताओं ने छातापुर प्रखंड मुख्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम मांग पत्र की प्रति प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा। सौंपे गये मांग पत्र में विशेषकर महात्मा गांधी रोजगार योजना में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार तथा फर्जी जॉब कार्ड द्वारा मजदूरों के हो रहे शोषण, सर्वशिक्षा अभियान के तहत चलायी जा रही शैक्षणिक योजनाओं में धांधली, इंदिरा आवास योजना में बिचौलियों की सक्रियता, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता के तहत लोगों को लाभ न मिल पाने, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की धीमी गति प्रगति जैसी समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट करने की बात बतायी। धरना प्रदर्शन करनेवालों में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राज नारायण गुप्ता, अर्जुन मंडल, ललन यादव, जय प्रकाश चौधरी, शिशु पाल सिंह बछावत, मजहरूल हक, विमल सिंह, राम लखन चौधरी, घनश्याम के अलावा कई कांग्रेसी नेता शामिल थे।

जन समस्याओं के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना


जन समस्याओं के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना


छातापुर(सुपौल),संसू:विभिन्न सरकारी योजनाओं में मची लूटखसोट तथा जनसमस्याओं को ले प्रखंड कांग्रेस फ्लैगशीप मानेटरिंग कमेटी द्वारा छातापुर प्रखंड मुख्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन किया गया। जानकारी अनुसार बिहार प्रदेश कांग्रेस फ्लैगशीप मानेटरिंग कमेटी के निर्देशानुसार बुधवार को कांग्रेसी नेताओं ने छातापुर प्रखंड मुख्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम मांग पत्र की प्रति प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा। सौंपे गये मांग पत्र में विशेषकर महात्मा गांधी रोजगार योजना में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार तथा फर्जी जॉब कार्ड द्वारा मजदूरों के हो रहे शोषण, सर्वशिक्षा अभियान के तहत चलायी जा रही शैक्षणिक योजनाओं में धांधली, इंदिरा आवास योजना में बिचौलियों की सक्रियता, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता के तहत लोगों को लाभ न मिल पाने, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की धीमी गति प्रगति जैसी समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट करने की बात बतायी। धरना प्रदर्शन करनेवालों में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राज नारायण गुप्ता, अर्जुन मंडल, ललन यादव, जय प्रकाश चौधरी, शिशु पाल सिंह बछावत, मजहरूल हक, विमल सिंह, राम लखन चौधरी, घनश्याम के अलावा कई कांग्रेसी नेता शामिल थे।

डीजल अनुदान की राशि में जाल फरेब, मामला दर्ज



डीजल अनुदान की राशि में जाल फरेब, मामला दर्ज


त्रिवेणीगंज(सुपौल),निप्र:प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत थलहागढि़या दक्षिण के पंचायत सेवक रमेश राम के द्वारा वर्ष 2008-09 में डीजल अनुदान राशि में जाल फरेब कर राशि गबन करने तथा राशन-किरासन कूपन वितरण में की गई लापरवाही, अनियमितता, विचलन एवं वरीय पदाधिकारियों के आदेशों कीअवहेलना को लेकर जांच पदाधिकारियों के प्रतिवेदन के आधार पर बीडीओ अनिल कुमार सिंह ने दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करवायी है। बीडीओ ने अपने पत्रांक 2078-2 में कहा है कि अरविंद कुमार पंचायत समिति सदस्य थलहागढि़या दक्षिण से प्राप्त आवेदन की जांच जिला पदाधिकारी सुपौल के पत्रांक 393-2 गो सपत्र दिनांक 22 फरवरी 11 के द्वारा भूमि उप समाहर्ता त्रिवेणीगंज से करायी गई। उक्त जांच के आलोक में जिला पदाधिकारी सुपौल के पत्रांक 1544-21 गो दिनांक 9 जून के आदेशानुसार कार्यालय के ज्ञापांक 1552 दिनांक 17 जून 12 के द्वारा रमेश राम पंचायत सचिव थलहागढि़या दक्षिण से स्पष्टीकरण की मांग की गई। किन्तु सचिव श्री राम के द्वारा दिनांक 25 जून 12 को समर्पित स्पष्टीकरण में कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया। डीसीएलआर ने जांच के क्रम में पाया कि नजारत में मात्र 14 हजार 630 रूपये जमा किया गया है। तथा आज तक डीजल अनुदान अभिश्रव जमा नहीं किया गया है। जो सचिव श्री राम के द्वारा वित्तीय अनियमितता एवं अस्थायी गबन का मामला है। जांच पदाधिकारी ने कहा कि जिला पदाधिकारी के उक्त आदेश के आलोक में पंचायत सचिव थलहागढि़या दक्षिण रमेश राम के विरूद्ध वित्तीय अनियमितता एवं सरकारी राशि गबन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज किये जाने की अनुशंसा किया है। जिस आलोक में बीडीओ ने कांड संख्या 104/12 में प्राथमिकी दर्ज करवाया गया है। वहीं जिला जनता दरबार में उपभोक्ता जागो मंडल एवं अन्य के समर्पित आवेदन पत्र में वर्णित तथ्य की स्थलीय जांच बीडीओ त्रिवेणीगंज द्वारा की गई। आपूर्ति पदाधिकारी नेअपने जांच प्रतिवेदन में बिचौलिये से प्रभावित होकर अनाधिकृत व्यक्तियों के द्वारा वितरण करवाये जाने से अनेक लाभुकों कूपन नहीं मिलने की बात बतायी। बीडीओ श्री सिंह ने आवेदन में कहा है कि रमेश राम के वितरण पंजी का जांच कराने के क्रम में 350-450 लाभुकों का कॉलम खाली पाया गया। तथा नयी सूची उपलब्ध नहीं कराये जाने के कारण उसमें भी राशन-किरासन कूपन से कई लाभुक वंचित होने तथा अवशेष कूपन श्री राम के पास उपलब्ध नहीं रहने की संभावना व्यक्त की है। जबकि कूपन वितरण पंजी एवं अवशेष कूपन जमा करने हेतु श्री राम को कई बार निर्देशित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी के ज्ञापांक 370-02 दिनांक 21 जुलाई 12 के आदेश के आलोक में अधोहस्ताक्षरी द्वारा जागो मंडल एवं अन्य का समर्पित आवेदन पत्र में वर्णित तथ्यों की स्थलीय जांच की गई। जांच के क्रम में थलहागढि़या दक्षिण के लाभार्थियों को कूपन प्राप्त नहीं कराया गया। तथा टाल मटोल कर अधोहस्ताक्षरी को पंजी उपलब्ध नहीं करवाया गया। कहा कि इससे प्रमाणित होता है कि श्री राम के द्वारा कूपन वितरण में घोर अनियमितता बरती गई है।

कृष्ण जन्माष्टमी की जोर शोर से चल रही तैयारी


कृष्ण जन्माष्टमी की जोर शोर से चल रही तैयारी


सुपौल जागरण प्रतिनिधि : सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा को लेकर कारीगरों द्वारा मूर्ति को अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है। मालूम हो भगवान श्री कृष्ण धरती पर जनक कल्याण के लिए आये थे। उनका उद्देश्य धरती पर हो रहे अनाचार को मिटाना था। उन्होंने युग को नव सृजन की दिशा में मोड़ा। ग्रंथों के अवतार का यही प्रयोजन है। जिसका आज भी लोगों के द्वारा परंपराओं को आदेशानुसार चला रहे हैं। लोगों के द्वारा आज भी मूर्ति बनाकर पूजन कार्य करने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। वहीं प्रखंड अंतर्गत कर्णपुर, परसरमा, बरूआरी, लौकहा, करिहो, बसबिट्टी एवं भेलाही में धूमधाम से पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। श्री कृष्ण भगवान का जन्म गुरूवार के मध्य रात्रि में होने की बात कहीं गई है। श्रद्धालुओं गुरूवार को उपवास रखेंगे एवं शुक्रवार को सुबह से लोगों द्वारा पूजा-अर्चना की जायेगी।

Wednesday, 1 August 2012

शिक्षक ने शिष्या के साथ अन्तरंग दृश्य को किया कैमरे में कैद



पहले तो शिष्या को इश्क का पाठ पढ़ाया फिर झांसे में लेकर न केवल शारीरिक सम्बन्ध स्थापित किया बल्कि अन्तरंग दृश्यों को कैमरे में कैद कर अपने पास रख लिया ताकि समय-समय पर शिष्या को ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण किया जा सके.

     बात सुपौल सदर थाना के बैरो गाँव की है.मध्य विद्यालय बैरो में वर्ष 2005 से उसी गाँव के नवीन कुमार शिक्षक के पद पर पदस्थापित थे.शर्मनाक पहलू यह है कि उक्त शिक्षक दो बच्चे का बाप भी है.स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा प्रिया (काल्पनिक नाम) को शिक्षक नवीन कुमार ने अपने झांसे में ले लिया और उसके बाद शारीरिक शोषण का खेल शुरू किया.अभी उक्त छात्रा बगल क्ले गाँव के एक हाई स्कूल में नवमी कक्षा की छात्रा है.
       शिक्षक नवीन कुमार का काला चेहरा ढंका ही रह जाता लेकिन बदकिस्मती ने इस स्याह पक्ष को उजागर कर दिया.प्रिया के साथ अन्तरंग क्षणों की असली तस्वीरें नवीन के मोबाइल में कैद थीं.एक दिन किसी दुकान में उसने अपना मोबाइल चार्ज करने को दिया. वहीं से उक्त तस्वीरें ब्लूटूथ के माध्यम से किसी ने उड़ा लिए.अब वे तस्वीरें सैंकडों मोबाइल में घूम रही है.अंततः यह मामला पुलिस तक जा पहुंचा.गाँव के ही एक दल विशेष से जुड़े कार्यकर्ता श्रवण कुमार ने डीएम के जनता दरबार में यह मामला उठाया.साक्ष्य के तौर पर अश्लील तस्वीरें पेश की गयीं.प्रथम द्रष्टया दोषी मानते हुए शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है.
       पुलिस ने मामले की जांच की जिम्मेवारी पुलिस निरीक्षक रामसहाय राय को सौंपी.हालांकि प्रिया इस बात से इनकार करती है कि वह उसकी तस्वीर है लेकिन पुलिस ने पटना के चर्चित एमएमएस कांड से सबक लेते हुए शिकायतकर्ता श्रवण कुमार से आवेदन और अश्लील तस्वीरों के आधार पर शिक्षक नवीन कुमार के खिलाफ आई टी अधिनियम 2000 की धारा 65 तथा आईपीसी की धारा 376 B/211 एवं 120 के तहत सुपौल सदर थाना कांड संख्यां 290/2012 दर्ज कर लिया है.
 सूत्रों से जो जानकारी मिली है उससे स्पष्ट होता है कि शिक्षक नवीन कुमार प्लेब्यॉय मानसिकता के शिक्षक हैं.इससे पहले भी उनकी विकृत मानसिकता का शिकार कुछ और भी लड़कियां हो चुकी हैं.जहाँ तक प्रिया का सवाल है, उससे जो गलती हुई होगी उसे क्षम्य इसलिए कहा जा सकता है कि वह मानसिक रूप से अबोध है.
    बहरहाल इस घटना के बाद गुरु-शिष्या का सम्बन्ध कलंकित तो हुआ ही है, सबसे डरावनी बात यह है कि ऐसे कुकर्मी शिक्षकों के बीच किशोरवय छात्राएं महफूज नहीं हैं