Wednesday, 12 December 2012

सिविल सर्जन ने की ममता बहाली की जांच



Dec 10, 08:01 pm
त्रिवेणीगंज(सुपौल),निप्र:मुख्यालय के रेफरल अस्पताल में सोमवार को सिविल सर्जन सुपौल केपी सिंह के द्वारा अस्पताल में कार्यरत ममता विमला देवी के द्वारा ममता की बहाली पर रोक लगाने को लेकर उच्च न्यायालय में दर्ज कराये गए मामले की जांच की। मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि अस्पताल में 4 ममता कार्यरत है। प्रसव की संख्या के अनुपात में 9 ममता कार्यकर्ता की बहाली की अनुशंसा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा की गई है। कार्यरत ममता ने उच्च न्यायालय में वाद दयार कर कहा है कि चार से अधिक ममता की बहाली पर कार्यरत महिलाओं का भुगतान इतना कम हो जाएगा कि भरण-पोषण संभव नहीं हो सकेगा। श्री सिंह ने कहा कि रेफरल अस्पताल में प्रसव के अनुसार भुगतान की जांच कर रिपोर्ट उच्च न्यायालय को भेजा जाना है। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. एसएन दास व कर्मी मौजूद थे।

पतोहु ने की सास की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार


Dec 12, 06:09 pm
किशनपुर(सुपौल),निप्र:थाना अंतर्गत थरबिट्टा गांव में मंगलवार की रात में पतोहु एवं पौत्रों द्वारा गला दबाकर 60 वर्षीय माया देवी की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार एवं थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक को दिए बयान में मृतका के पुत्र शनिचर मुखिया ने अपनी पत्‍‌नी ललिता देवी, पुत्र विजय मुखिया, संजय मुखिया एवं विजय की पत्‍‌नी उषा देवी पर उसकी मां माया देवी को जमीन जायदाद नहीं देने से बौखलाकर रात में गला में रस्सी का फंदा डाल कर हत्या करने का आरोप लगाया है। श्री मुखिया का आरोप है कि उसे भी एक दिन पूर्व उसके पुत्रों ने सरायगढ़ जहां एक व्यक्ति के यहां नौकरी कर रहे हैं। वहां जाकर जबरन घर ले जाने का प्रयास किया। नहीं जाने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने की बात कही। श्री मुखिया का आरोप है कि अगर उसे थरबिट्टा ले जाते तो निश्चित ही मां के साथ उसकी भी हत्या कर दी जाती। घटना स्थल पर पुलिस निरीक्षक राम सहाय राय मौजूद थे। थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपियों ने पहले रस्सी के फंदे से गला दबा कर हत्या कर दी फिर शव को घर से महज 25 गज की दूरी पर एक छोटे पेड़ में पैर बांध कर लटका दिया। इस संबंध में पीड़ित शनिचर मुखिया के बयान पर थाना में कांड अंकित कर पतोहु ललिता देवी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस अन्य हत्यारों के खोज बीन में जुट गई है।

एक ही रात चार दुकानों में चोरी, एक चोर गिरफ्तार



Dec 12, 06:33 pm
कटैया-निर्मली(सुपौल),निप्र:पिपरा थाना क्षेत्र स्थित निर्मली बाजार में मंगलवार की रात्रि चोरों ने चार दुकानों का ताला तोड़कर हजारों रूपये कीमत की सामान चोरी कर ली। चोरी की भनक लगने पर लोगों ने चोर का पीछा करना शुरू कर दिया। जिसमें ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी अनुसार बाजार स्थित श्याम वस्त्रालय में चोर ने ताला तोड़कर चप्पल, जूता की चोरी कर ली। उसके बाद चोर रंजीत किराना स्टोर, श्री प्रसाद मेहता के खाद, बीज दुकान, चन्द्रशेखर मेहता के साइकिल स्टोर का ताला तोड़कर नगद समेत समान की चोरी कर ली। कुछ देर के बाद लोगों को चोरी होने की भनक लग गई। ग्रामीणों ने चोर का पीछा करना शुरू कर दिया। बाजार से पूरब एक सुनसान नहरी पर ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया। पकड़ाये चोर ने अपना नाम महादेव सादा, ग्राम घेलाढ़, जिला मधेपुरा बताया। जिस जगह पर उक्त चोर को पकड़ा गया वहां से दो साइकिल, ताला तोड़ने वाला औजार तथा चोरी का कुछ सामान बरामद किया गया। सूचना पर पहुंचे सुपौल एसडीपीओ मनोज कुमार, इंस्पेक्टर राम सहाय राय, थानाध्यक्ष लक्ष्मीकांत को कुछ देर के लिये व्यापारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। व्यापारियों का कहना था कि इससे तीन माह पूर्व भी उक्त कपड़ा दुकान में चोरी हुई थी। परन्तु पुलिस आज तक चोर का पता करने में कामयाब नहीं हो पाई। व्यापारियों का कहना था कि बाजार में चौकीदार को नियुक्त किया गया है। बावजूद बार-बार इस तरह की घटना घटती है। व्यापारियों को समझाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रतिनियुक्त चौकीदार पर कार्रवाई तो होगी ही साथ ही साथ उन्होंने एक आपसी टीम गठन कर बारी-बारी से रात में पहरा करने का भी निर्देश दिया।

खेत में मिली महिला की लाश


खेत में मिली महिला की लाश

Dec 12, 06:34 pm
त्रिवेणीगंज(सुपौल),निप्र:मुख्यालय पंचायत के वार्ड नंबर 8 पतरघट्टी टोला में बुधवार की सुबह करीब 9 बजे योगानंद यादव के बांसवाड़ी में बटाईदार शिबू यादव द्वारा खेत जोतने के दौरान गडढे में दबी महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों के जमवाड़े के बीच पहुंची थाना पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए थाना पर लाने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु सुपौल भेज दिया है। थानाध्यक्ष सर्वेश्वर सिंह ने बताया कि लाश की शिनाख्त भैरोपट्टी गांव निवासी गजेन्द्र साह की 30 वर्षीय पत्‍‌नी पूनम देवी के रूप में हुई है। पतरघट्टी टोला में अपने मामा के घर किराये पर रहकर गजेन्द्र रेहड़ी लगाकर चाय बेचकर गुजारा करता था। मामले की तफ्तीश में बताया जा रहा है कि मृतक मंगलवार के तड़के फूल तोड़ने के लिए बाहर निकली थी। जिसकी लाश निवास के समीप हाथ बंधा एवं गला रेता हुआ गड्ढे से प्राप्त हुई है। लाश को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतका का एक 6 वर्षीय बेटा सुमन एवं 5 वर्षीय बेटी प्रीती है। हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

Thursday, 4 October 2012

The meeting was warmed salary

Supaul, July Rep: Shikshketr teacher staff meeting on Wednesday in Degree College. Donor member of the Governing Body by Mr. Dev Narayan Yadav Degree College Governing Body meeting payroll issues were raised loud.The issue raised rousing minister thanked the teachers and Shikshketr personnel. Salary of the teachers expected before Dussehra. On this occasion Chandra Yadav, Vimal Kumar Yadav, Chandrika Prasad Yadav, Shyam Kumar Saroj, Laxmi Prasad Yadav, Suresh Kumar Suman, Jai Kishore Prasad Yadav, Parmeshwari Prasad Yadav, Umakant Yadav, Rameshwar Mahto, Ram Narayan Yadav, Fuldev offerings, Rameshwar Prasad There are many others including Yadav.

Sneak bucks running away Dharaya

Chhatapur (Supaul), Snsu: Chhatapur money snatched in broad daylight near the bus stop running to catch a shoplifter by villagers handed over to the police. According to information Kthara resident Vijay Kumar Sah Chhatapur local branch of the State Bank to withdraw Rs 25,000 were returning home Wednesday afternoon. Jptkr suddenly she ran her hand bag worth Rs. Affected by the hubbub and being chased he was captured with the help of the villagers. Meanwhile, there arrived Chhatapur incident reported by police detained him. Questioned by the police in order to have his name Akhilesh Kumar was a resident of Katihar district.

The meeting was warmed salary

Supaul, July Rep: Shikshketr teacher staff meeting on Wednesday in Degree College. Donor member of the Governing Body by Mr. Dev Narayan Yadav Degree College Governing Body meeting payroll issues were raised loud.The issue raised rousing minister thanked the teachers and Shikshketr personnel. Salary of the teachers expected before Dussehra. On this occasion Chandra Yadav, Vimal Kumar Yadav, Chandrika Prasad Yadav, Shyam Kumar Saroj, Laxmi Prasad Yadav, Suresh Kumar Suman, Jai Kishore Prasad Yadav, Parmeshwari Prasad Yadav, Umakant Yadav, Rameshwar Mahto, Ram Narayan Yadav, Fuldev offerings, Rameshwar Prasad There are many others including Yadav.