सुपौल: सदर प्रखंड के परसरमा गांव में शुक्रवार की शाम ठनका गिरने से दो महिला व एक पुरुष घायल हो गये। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी अनुसार परसरमा से बलियासपटय्टी की ओर जाने वाली सड़क के पास खेत में नागो साह की पत्नी सीता देवी व उसकी बेटी गीता देवी घास काट रही थी। जबकि रामजी ठाकुर का पुत्र वहीं से गुजर रहा था। इसी बीच ठनका गिरा और तीनों घायल हो गये।
No comments:
Post a Comment