Our right to special status: Amla

त्रिवेणीगंज(सुपौल),निप्र:अनूप लाल यादव महाविद्यालय के सभा भवन में मंगलवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष इन्द्र देव यादव की अध्यक्षता में पटना गांधी मैदान में 4 नवंबर को आयोजित अधिकार रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर जिला स्तरीय जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर स्थानीय विधायक अमला देवी ने किया। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष अमर कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त करने हेतु आवश्यक शर्त, आमदनी औसत, कल कारखाना का अभाव, विदेशों में लगी बिहार की सीमा सहित जल व बालू, पहाड़ से आच्छादित रहने के बाद भी केन्द्र की सरकार भेदभाव की नीति अपना कर विशेष राज्य का दर्जा देने में कतरा रही है। अपने अधिकार की रक्षा व दर्जा दिलाने को लेकर अधिकार रैली में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। विधायक अमला देवी ने कहा कि हर हाल में विशेष राज्य का दर्जा लेकर रहेंगे। बंटवारे के बाद बिहार की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। बिहार के हिस्से में आयी बालू व पानी और पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा किये गये बर्बादी को विगत सात वर्षो से नीतीश कुमार ने विकास में न केवल पाटा है। वरन चहुमुखी विकास से देश व दुनियां में खोये बिहार के गौरव को स्थापित किया है। कहा कि विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त होने पर 90 प्रतिशत राशि केन्द्र सरकार व 10 प्रतिशत राशि राज्य सरकार विकास कार्यो में खर्च करेगी। जिससे काफी राशि बिहार सरकार को बचेगा और उससे भी बिहार का विकास होगा। इतना ही नहीं टैक्स 0 प्रतिशत लगने से कल कारखाना भी बढ़ेगा। तभी मजदूरों का पलायन भी रूकेगा। कहा कि पहले भी सरकार के मुखिया सबा करोड़ हस्ताक्षर बिहार को विशेष राज्य देने हेतु भेजा था। केन्द्र सरकार की तंद्रा गांधी मैदान से नहीं टूटा तो बिहार की जनता अपने अधिकार के लिए पटेल मैदान दिल्ली में प्रदर्शन करेगी। मौके पर पूर्व विधायक विश्व मोहन भारती, दिलेश्वर कामैत, अशोक कुमार बादल, उमेद कुमार जैन, चिंतानंद मंडल, रामचन्द्र यादव, मो. कमाल खां, मो. सलामत मियां, राज कुमार झा, बाबू लाल सिंघल, गरीब यादव, सुभाष पाल, जितेन्द्र कुमार, अरविंद, रामधारी यादव, प्रमोद कुमार आदि ने संबोधित किया।
No comments:
Post a Comment