Sunday, 29 July 2012

12 सूत्री मांगों को लेकर खेमस ने दिया धरना

त्रिवेणीगंज(सुपौल),निप्र:प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को जिला सचिव जय नारायण यादव के नेतृत्व में राज्यव्यापी कृषि हड़ताल के मद्देनजर 12 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रखंड खेमस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। मांगों से संबंधित एक ज्ञापन शिष्टमंडल ने बीडीओ अनिल कुमार सिंह को दिया। प्रखंड अध्यक्ष रामदेव यादव ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। सबसे दयनीय स्थिति किसानों की है। बढ़ती मंहगाई से परेशान हाल किसान सूखे की दोहरी मार झेलने को विवश हैं। कार्यकर्ताओं ने अपने ज्ञापन में बढ़ती मंहगाई को ले किसान मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी 3 सौ रूपये किए जाने, किसानों की खराब व आर्थिक स्थिति और सालों भर मजदूरों को मनरेगा के कार्य के लिए खेती को मनरेगा से जोड़े जाने, सीमांत तथा मध्यम वर्गीय किसानों के खेतों में रहे कार्यो को मनरेगा से जोड़े जाने, सभी गरीब मजदूर के लिए वासभूमि तथा आवास दिए जाने, भूमि सर्वे के नाम पर 9 सितम्बर 1970 के सिलिंग से अधिक घोषित जमीन को सांमतोके नाम करने की साजिश बंद करने, सुखाड़ की समस्या से निजात दिलाने सहित सभी पंचायतों में बिजली, यातायात एवं सिंचाई की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग की है। मौके पर प्रखंड सचिव राजदेव यादव बद्री शर्मा, शिव नारायण यादव, उदय रंजन पासवान, बिन्देश्वरी यादव, संजय राम, कामेश्वर आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment