त्रिवेणीगंज(सुपौल),निप्र:थाना क्षेत्र के जरैली गांव में गुरूवार की सुबह भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। जिसमें दर्जन भर पुरूष एवं महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसका उपचार रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर उपचार के लिए बाहर रेफर कर दिया। रेफरल अस्पताल में इलाजरत लोगों ने बताया कि जमीन में घर बनाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुई विवाद में मारपीट हुई। जिसमें दुखी पंडित, संजय पंडित, रंजीत पंडित, मंजय पंडित, बलटी देवी, प्रमीला देवी, योगेन्द्र पंडित, राजेश्वर यादव, देवनंदन यादव, हरि यादव, चांदनी देवी एवं बुचाय यादव बुरी तरह घायल हो गए। चिकित्सक एसएन आर्या ने बताया कि गंभीर रूप से घायल देवनंदन यादव एवं बलटी देवी को बेहतर इलाज हेतु रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही हेतु आवश्यक कानूनी प्रकिया में जुट गई है।
No comments:
Post a Comment